ऑन लाईन गेम में हुआ प्यार , प्रेमी ने ठगे रुपये , प्रेमी की तलाश में उसके गाँव पहुँची युवती ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑन लाईन गेम में हुआ प्यार , प्रेमी ने ठगे रुपये , प्रेमी की तलाश में उसके गाँव पहुँची युवती ,,
नोएडा 14 सितम्बर 2020 - नोएडा की एक युवती अपने प्रेमी की तलाश में अलीगढ़ के लोधा गांव पहुंच गई। यहां उसने प्रेमी का फोटो दिखाकर लोगों से उसके बारे में जानकारी मांगी। भटक रही युवती की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई। युवती ने बताया कि वह युवक से ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान संपर्क में आई। युवक ने उससे कई बार में हजारों रुपये भी लिए हैं। अब वह मिल भी नहीं रहा है। युवती के अनुसार लोधा के गांव शिखारन का एक युवक वर्षों से नोएडा में दवा की कंपनी में पैकिंग का काम करता था जबकि बुलंदशहर के एक गांव की युवती गाजियाबाद में निजी कॉलेज में शिक्षक थी। ऑनलाइन गेम के दौरान युवक का युवती से संपर्क हुआ। इसी बीच द्वारा दोनों में प्यार हो गया।

 जून 2019 में दोनों की आमने सामने मुलाकात हुई और फिर 29 जुलाई 2019 को युवती की सहेली के घर पर दोनों के बीच घंटों बात होती रही। इस बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उससे रुपये एंठना शुरू कर दिया। कोर्ट मैरिज के नाम पर युवती से कागजात तैयार कराने के लिए 25 हजार रुपये ले लिये। बाद में फिर 30 हजार रुपये और लिए। युवती के अनुसार इसके बाद भी वह कई बार हजारों रुपये लेता रहा।
युवती के अनुसार लॉकडाउन होते ही युवक बिना अपने घर का पता बताये गांव लौट आया। लॉकडाउन खुलने के बाद भी जब वह युवती से मिलने नहीं गया तो युवती ने फोन से संपर्क किया। इस पर युवक ने कहा कि वह अभी मिलने नहीं आ सकेगा। इस पर युवती उसकी तलाश में अलीगढ़ चली आई।

 यहां से किसी तरह प्रेमी को तलाश करते हुए लोधा तक पहुंच गई नोएडा से अलीगढ़ पहुंची युवती किसी को फोटो दिखाती तो किसी को युवक का नाम बताते हुए पूछती। यहां भी कोई उसे युवक के बारे में जानकारी नहीं दे सका।  भूखी प्यासी युवती कस्बा लोधा के चौराहे पर पहुंची तो एक दुकानदार को प्रेमी का फोटो दिखाया और नाम बताया ते हुए जानकारी मांगी। दुकानदार को मामले को लेकर शक हुआ तो उसने युवक का पता बताते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गयी समझाने का प्रयास किया। इस बीच युवती प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गयी। एसओ रामवकील के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। युवती की पहले भी शादी हो चुकी है। वह अपने पति को छोड़कर युवक से मिलने का प्रयास कर रही है। अभी युवती ने तहरीर नहीं दी है। युवती की परिजनों की जानकारी भी ली जा रही है। युवक के घर पर भी पुलिस भेजी थी लेकिन वहां अभी कोई मिला नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH