पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम
बाराबंकी 30 दिसंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने पति के शव को कुएं में फेंक दिया और ससुराल वालों को गुमराह करने लग गई। महिला के ससुर को बहू की हरकतें देख उस पर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच में जुटी पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रामजस की पत्नी का काफी समय से मोहित वर्मा नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते महिला ने मोहित वर्मा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारे का प्लान बनाया। इसी कड़ी में बीते दिन महिला ने खाने में नींद की दवाई मिला कर पति को दे दी। जिससे वह बेहोश हो गया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। 

हत्या करने के बाद दोनों ने शव को कुएं में फेंक दिया। फिर अपने ससुराल वालों के सामने पति की गुमशुदगी का ड्रामा करने लग गई। इसी के चलते महिला के ससुर को उस पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रामजस का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को भी महिला की बातों से उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी का हत्यारोपी मोहित वर्मा  के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते महिला ने अपने पति रामजस के खाने में नींद की दवाई मिलाकर खिला दी और फिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर गमछे से पति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH