बंद पड़े घर से पाँच लोगो के नरकंकाल मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बंद पड़े घर से पाँच लोगो के नरकंकाल मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
चित्रदुर्ग 29 दिसंबर 2023 - कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर से पांच नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बंद पड़े एक घर से पांच लोगों के नरकंकाल मिले हैं। एक ही परिवार के 5 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चित्रदुर्ग एक्सटेंशन पुलिस थाना क्षेत्र के अधिशक्ति नगर में एक घर में 5 कंकाल पाए गए। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों ने सुसाइड किया था या फिर किसी और वजह से मौत हुई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतकों के रिश्तेदारों और परिचितों से बातचीत की तो सभी ने दावा किया कि मृतक का परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जीता था और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहा था।

मृतक परिवार को आखिरी बार जून-जुलाई-2019 में देखा गया था। घर पर हमेशा ताला लगा रहता था। करीब दो महीने पहले सुबह की सैर के दौरान कुछ लोगों ने लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ देखा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में तोड़फोड़ करके घुसी तो चार नरकंकाल (2 बिस्तर पर, 2 फर्श पर) एक कमरे में सोने की स्थिति में मिले। जबकि एक महिला की कंकाल दूसरे कमरे में लेटी हुई स्थिति में मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और सेंपल लिए गए।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान जगन नाथ रेड्डी, सेवानिवृत्त कार्यकारी इंजीनियर (85 वर्ष) , प्रेमा पत्नी जगन नाथ रेड्डी (80 वर्ष) , त्रिवेदी पुत्री जगन्नाथ रेड्डी (62 वर्ष) , कृष्णा रेड्डी पुत्र जगन्नाथ रेड्डी (60 वर्ष) और नरेंद्र रेड्डी पुत्र जगन्नाथ रेड्डी (57 वर्ष) के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मृतकों की सही पहचान हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH