बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दे कर युवती से किया दुष्कर्म ,,

देश , 14-09-2020 4:41:55 AM
Anil Tamboli
बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दे कर युवती से किया दुष्कर्म ,,
भरतपुर 13 सितम्बर 2020 - राजस्थान के भरतपुर में एक 23 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है. नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर लड़की के साथ कई बार रेप किया गया. बाद में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बस में बैठाकर रवाना कर दिया. लेकिन जब पीड़िता वापस आई तो उसने पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद लड़की का आरबीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया. 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो हरियाणा के भिवाड़ी की रहने वाली है. लेकिन लंबे समय से वो जयपुर में रहकर एक फैक्टरी में काम कर रही थी. लेकिन कोरोना संकट के चलते हुए लॉकडाउन के कारण फैक्टरी बंद हो गई. जिसकी वजह से वो बेरोजगार हो गई और तभी से किसी नौकरी की तलाश कर रही थी. लड़की ने एक अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखा और उसमें दिए हुए नंबर पर फोन कर दिया. इसके बाद 10 सितंबर को अशोक मीणा नाम के युवक ने उसे इंटरव्यू के लिए बुला लिया. 

खाली घर में लड़की के साथ हुआ रेप 

बस स्टैंड पर अशोक उसे लेने आ गया और बोला कि इंटरव्यू शाम 6 बजे है. तब तक गोवर्धन के दर्शन करके आते हैं. लड़की बाइक पर बैठकर उसके साथ चली गई. गोवर्धन से लौटने के बाद अशोक मीणा लड़की को अटलबंद थाना इलाके में इंदिरा नगर कॉलोनी में स्थित एक मकान में ले गया. जहां उसने जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया. दूसरे दिन उसने धमकी देते हुए युवती से रेप करने के बाद एक बस में बैठाकर जयपुर भेज दिया. लेकिन पीड़िता रास्ते में ही बस से उतर कर वापस आई और भरतपुर महिला थाने में मामला दर्ज कराया.  
पुलिस ने जांच शुरू की 

महिला थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि जयपुर निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है जिस पर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. इसके बाद ही आगे कोई एक्शन लिया जाएगा.

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH