छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , महिला की हत्या करने के बाद लाश के साथ रेप , आरोपी को फांसी देने की मांग

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , महिला की हत्या करने के बाद लाश के साथ रेप , आरोपी को फांसी देने की मांग
अंबिकापुर 27 दिसंबर 2023 - अंबिकापुर से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर शव के साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम सुनील कुमार तिर्की है। सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

 21 दिसंबर को सीतापुर के एक गांव के कुएं में विवाहिता महिला 23 वर्ष की लाश मिली थी। परिजनों ने महिला की मौत कुएं में गिरकर होने की बात कही। पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम कराने पर पता चला कि महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना को सरगुजा पुलिस ने गंभीरता से लिया और मृतिका महिला के मोबाइल और परिजनों से पूछताछ शुरू की। 

सीतापुर पुलिस को महिला के कॉल डिटेल्स से जानकारी मिली कि महिला की बातचीत पड़ोस के सुनील तिर्की 26 वर्ष से होती थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर सुनील को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या कर दुष्कर्म करने की बात कबूल की।

आरोपी सुनील तिर्की ने पुलिस को बताया कि, वो महिला के पड़ोस में रहता है। महिला के पति से काम के संबंध में बातचीत होती थी। इस दौरान उसकी नियत महिला को देख कर खराब हो गई और महिला से बातचीत करने का बहाना खोजने लगा। उसे पता था कि महिला का पति गया है और महिला परिजनों के साथ रहती है। आरोपी ने 20 दिसम्बर की रात महिला को कॉल करके जरूरी काम कहकर घर के पास स्थित खेत मे बुलाया। 

महिला पहुंची तो आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा महिला विरोध कर चिल्लाने लगी तो आरोपी डर गया और उसने महिला का मुंह-नाक दबाया। इस दौरान महिला की दम घुटने से मौत हो गई और वो जमीन पर जा गिरी। महिला के गिरते ही आरोपी ने उसके शव के साथ दुष्कर्म किया, फिर शव को सामने बने छोटे कुएं में फेंक कर अपने घर आ गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH