दर्दनाक हादसा , ईंट भट्टे की दीवार गिरी , मलबे में दबकर 06 मजदूरों की मौत , 02 की हालत गंभीर

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक हादसा , ईंट भट्टे की दीवार गिरी , मलबे में दबकर 06 मजदूरों की मौत , 02 की हालत गंभीर
रुड़की 27 दिसंबर 2023 - उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव के पास ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबकर पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे ईंट पकाने के लिए कच्ची ईंटों को लगाया जा रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे जबकि घोड़ा बुग्गी से कच्ची ईंट को दूसरे स्थान से भट्ठे पर लाया जा रहा था। इस बीच अचानक भट्ठे की भारी भरकम दीवार भरभराकर गिर गई। अंदर काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। घोड़ा बुग्गी से ईंट लेकर आया एक मजदूर और घोड़ा भी मलबे में दब गया।

हादसे के बाद चीख पुकार मची तो भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत हाथों से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया लेकिन मलबा अधिक होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और JCB बुलाकर मलबा हटवाना शुरू कराया।

जब पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे लेेने का प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने वार्ता करके मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे के संबंध में एडीएम को मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए गए हैं। भट्ठा मानक के अनुसार चल रहा था या नहीं जांच में सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH