सक्ती के इन वार्डो में रविवार को मिले कोरोना के इतने नए संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि ,,
जांजगीर चाम्पा , 14-09-2020 3:15:58 AM
सक्ती 13 सितम्बर 2020 - प्रदेश के साथ साथ सक्ती में भी कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा है।
रविवार को भी सक्ती शहर में 06 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पोजेटीव मिली है।
सक्ती के ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ अनिल चौधरी ने संक्रमितों की पुष्टि करते हुए बताया की सक्ती के वार्ड क्रमांक 05 से पाँच नए संक्रमित और वार्ड क्रमांक 07 से 01 संक्रमितों की पुष्टि की गई है।
रविवार को मिले सभी 06 नए संक्रमितों को कोविड 19 हॉस्पिटल भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है।














