आधी रात को नाबालिग प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा भारी , परिजनों ने पकड़ा फिर,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आधी रात को नाबालिग प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा भारी , परिजनों ने पकड़ा फिर,,
बिजनौर  25 दिसंबर 2023 - बिजनौर में अपने प्रेमिका से आधी रात मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी के साथ परिवार वालों ने वह कर दिया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था। युवती और किशोर को लड़की के परिजनों ने पहले कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किशोर के परिवार वालों को बुला लिया। हंगामे के बाद शादी की बात पर सहमति बनी। पंडित जी को बुलाकर दोनों की शादी कराई गई। 

विदाई के समय दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार करने पर बवाल मच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक नाबालिग दूल्हा बिना दुल्हन को लिए ही निकल गया था। मामला नूरपुर इलाके का है।

नूरपुर के मुरादाबाद मार्ग पर एक गांव में युवती परिवार के साथ रहती है। उसका काफी समय से नाबालिग किशोर से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों में चोरी छिपे मुलाकातें भी होती रहती थीं। रात में भी किशोर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। शुक्रवार को आधी रात वह मिलने पहुंचा तो परिजनों को भनक लग गई।

प्रेमी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमी के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चलती रही। दोनों की शादी पर सहमति बनी। इसके बाद लड़की के परिजन तत्काल शादी कराने पर अड़ गए। प्रेमी को छुड़ाने के लिए उसके परिवार वाले शादी को तैयार हो गए और दोनों की शादी करा दी गई।

शादी होने के बाद विदाई के दौरान प्रेमी के परिजन दुल्हन को अपने साथ लेकर जाने से मना करने लगे। उनका कहना था कि लड़का अभी नाबालिग है। बालिग होने पर लेकर जाएंगे। इस पर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पुलिस तक पहुंची और मौके पर पुलिस की टीम आ गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी बिना दुल्हन के निकल गया। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH