क्या सक्ती में पूरी तरह से बंद हो गया सट्टा या फिर है कुछ और बात , जाने इस खबर में

सक्ती , 25-12-2023 7:36:48 AM
Anil Tamboli
क्या सक्ती में पूरी तरह से बंद हो गया सट्टा या फिर है कुछ और बात , जाने इस खबर में
सक्ती 25 दिसंबर 2023 - सट्टे के काले कारोबार के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में बदनाम सक्ती जिले में कई दिनों से सट्टा से जुड़ी कोई खबर नही आने से लोगो को लग रहा है अब सक्ती शहर से सट्टा का पूरी तरह से सफाया हो गया है लेकिन ऐसा कुछ भी नही है। सट्टे का कारोबार लगातार जारी है बस तरीका बदल गया है अब सटोरिये कागज और पेन से बाहर निकल कर हाईटेक हो गए है और अब मोबाईल के जरिये ऑनलाइन सट्टा खिलाने लगे है।

सटोरिये इतने हाईटेक हो गए कि वो अगर थाने या कचहरी में बैठ कर दांव लगाते या लगवाते है तो सामने बैठे हुए लोगो को भनक तक नही लगती है और पलक झपकते ही हजारों लाखों के वारे न्यारे हो जाते है।

मोबाईल से सट्टा खिलाने पर पुलिस को कोई सुराग या सबूत नही मिल पाते है जिससे इन पर कार्यवाही नही हो पाती है और कार्यवाही नही होने की वजह से लीगो को लगता है कि अब सक्ती में सट्टा कारोबार बंद हो गया है।

सक्ती शहर में अब भी कई सटोरिये ऐसे है जिन्होंने खाकी से बचने के लिए खादी का सहारा ले लिया है और बेधड़क सट्टा का संचालन कर रहे है। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ सट्टा खेलने वालों ने बताया कि अब भी सक्ती शहर में प्रतिदिन लाखो रुपये का दांव लग रहा है।

हाईटेक होने के बाद सटोरिये पहले से ज्यादा मालामाल हो रहे है जब तक कागज और पेन से सट्टा लिखते थे तब तक इन्हें कार्यवाही से बचने के लिए चढ़ावा चढ़ाना पड़ता था लेकिन जब से मोबाईल सट्टा शुरू हुआ है इन्हें पकड़े जाने का भय खत्म हो गया है जिससे अब ये लोग चढ़ावा चढ़ाना बंद कर दिए है जिससे इनके पास चढ़ावे की रकम शुद्ध बच रही है जो उनकी एक्स्ट्रा इन्कम है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH