पामगढ़ ब्लाक में कोरोना से एक और मौत, ब्लॉक में अब तक 05 की मौत , जाने कहाँ कहाँ के हैं मृतक ,,
जांजगीर चाम्पा , 13-09-2020 10:58:13 PM
पामगढ़ 13 सितम्बर 2020 - ब्लाक मुख्यालय पामगढ़ के किराना व्यवसाय की हालत कल अचानक बिगड़ गया जिसे समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पामगढ़ इलाज के लिये ले जाया गया जहां उसकी हालत इतनी खराब थी जिसे देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया जहां उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया गया और कोविड 19 चेक के लिये सैम्पल भेजा गया था सैम्पल रिपोर्ट आने से पहले ही किराना ब्यवसाई की आज सुबह मौत हो गई जिसके शव को नही दिया गया कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात सुन कर परिजन और स्वास्थ् विभाग में हड़कम्प मच गया है।
पामगढ़ एसडीएम अनुपम तिवारी को जैसे पता चला स्वास्थ विभाग के 02 और राजस्व विभाग के 03 लोगो की टीम बना कर कल सुबह कोरोना पॉजिटिव शव को लेने के लिये भेजा जाएगा।
बता दे की अब तक पामगढ़ ब्लॉक के बिलारी, डुडगा, खरौद, लोहर्सी और पामगढ़ कुटरबोड में अब तक कोरोना से मौत हो चुकी हैं।
पामगढ़ से किशोरी कश्यप की रिपोर्ट -














