प्रदेश के इस पंचायत ने लिया टोटल लॉक डाउन का फैसला , उलंघन करने पर दस हजार का जुर्माना ,,

कोरबा , 13-09-2020 10:27:03 PM
Anil Tamboli
प्रदेश के इस पंचायत ने लिया टोटल लॉक डाउन का फैसला , उलंघन करने पर दस हजार का जुर्माना ,,
कोरबा 13 सितम्बर 2020 - कोरबा जिले के पाली विकासखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक पुरुष कर्मी और विद्युत विभाग में कार्यरत एक महिला क्लर्क को कोरोना संक्रमित पाया गया है। विद्युत कर्मी नगर पंचायत के वार्ड 3 की निवासी हैं व पुरुष कर्मी वार्ड 13 का निवासी है। एक दिन पहले ही पाली के ग्राम बड़ेबाँका और नानबाँका में 2 -2,कोरबी धतूरा और मुंनगाडीह में 1-1पॉजिटिव पाया गया हैं। विगत कुछ दिन में ही ग्राम मादन, खैराडुबान, दौरीकलारी, सीस, चैतमा, रंजना, तालापार,तेंदुभाठा (धौराभाठा ) में मरीज मिले हैं। 

आज ही कटघोरा के नवागांव में 2 महिला संक्रमित मिली हैं। गांवों में कोरोना संक्रमित मिलने से गांवों में दहशत का वातावरण निर्मित होने लगा है।
कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है. जिसे देखते हुए पोंडी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सुतर्रा में पंचायत तथा यहां के व्यवसायियों ने अपने स्तर पर 12 सितम्बर से टोटल लॉक डाउन प्रभाव सील कर दिया है. बता दें सुतर्रा में लगातार 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद यहां के व्यवसायियों एवं ग्राम निवासियों ने स्वस्फूर्त एक सप्ताह के लिए टोटल लॉक डाउन करने का फैसला लिया है.एक सप्ताह के लिए यहां मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियां बंद हो गई हैं।

आगे की स्थिति पर ध्यान देने के साथ साथ यह निर्णय पंचायत ने लिया है. एक सप्ताह के लिए यहां सभी तरह की गतिविधियां बंद हो गई है. पंचायत ने घोषणा की है कि अगर किसी ने भी नियम तोड़ने का प्रयास किया तो उस पर 10 हजार का जुर्माना किया जाएगा. पंचायत के सरपंच मनोहर सिंह ने खुद कमान संभाल रखी है, और उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए पंचायत के सभी क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए यह घोषणा की है. बताया जा रहा है कि सभी व्यवसायी और आम लोग इस निर्णय का पूर्ण समर्थन कर रहें है।
प्रदेश के इस पंचायत ने लिया टोटल लॉक डाउन का फैसला , उलंघन करने पर दस हजार का जुर्माना ,,

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH