पति ने दिया धमाकेदार ऑफर , मेरी पत्नी को प्रेग्नेंट करो और 08 लाख लो , मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने दिया धमाकेदार ऑफर , मेरी पत्नी को प्रेग्नेंट करो और 08 लाख लो , मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
बीकानेर 24 दिसंबर 2023 - आज के इस आधुनिक दौर में दुनिया की लगभग आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है। या यूं कहें कि युवा दिन के करीब 10 घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। ऐसे में ठगों ने अब सोशल मीडिया को ही अपनी कमाई का जरिया बना लिया है और नए-नए ऑफर देकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मामला राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा की है जहां रहने वाले अशोक कुमार ने निसंतान दंपति की मदद करने के चक्कर में अपने लाखों रुपए गवां दिए। बताया गया कि अशोक कुमार को बीते दिनों एक फोन कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनकी कंपनी निसंतान दंपतियों के लिए काम करती है। कॉलर ने अपनी फर्जी कंपनी का ऑफर बताते हुए कहा कि अगर आप हमारे काम के लिए राजी होते हैं तो आपको एक लाख रुपए एडवांस दिया जाएगा और एक साल तक किसी महिला के साथ रहना होगा। काम पूरा होने के बाद आपको 8 लाख रुपए दिए जाएंगे।

दिल्ली बेस्ड कंपनी बातकर कॉलर विकास शर्मा और आलोक कुमार ने अशोक को बताया कि अगर आप प्रेग्नेंट करने के लिए राजी हो जाते हैं तो आपको प्रिया वर्मा नाम की युवती से बात भी कराएंगे। अशोक कुमार के हां कहने पर प्रिया वर्मा नाम की युवती ने अशोक से बात की और एक साल तक साथ रहकर प्रेग्नेंट करने को कहा। विशाल नाम के एक व्यक्ति ने खुद को प्रिया वर्मा का पति बताते हुए अशोक कुमार से बात की और कहा कि मेरी पत्नी के बच्चा नहीं हो रहा है। अगर प्रिया मां नहीं बनी तो वह सुसाइड कर लेगी।

एक लाख रुपये एडवांस और 8 लाख रुपए के इनाम के लालच में अशोक कुमार ने प्रिया के साथ रहने की हामी भर दी। इसके बाद ठगों ने नए-नए बहाने बनाते हुए पैसे वसूलना शुरू कर दिया। कंपनी में रजिस्ट्रेशन, होटल की बुकिंग, रिसोर्ट की बुकिंग, पुलिस वेरिफिकेशन और एग्रीमेंट के नाम पर 2.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। अलग अलग बहाने बनाकर रुपये मांगने का सिलसिला जारी रहा तो अशोक को ठगी का अहसास हुआ। 

जब उसने रुपये देने बंद कर दिए तो ठगों ने पुलिस में केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शातिर ठग अब पीड़ित से 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित अशोक बेहद डरा हुआ है। वह न्याय के लिए भटक रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH