ऑन लाईन ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे , महज पाँच रुपये ट्रांसफर करा कर की थी लाखो की ठगी ,,

रायपुर , 13-09-2020 6:19:10 PM
Anil Tamboli
ऑन लाईन ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे , महज पाँच रुपये ट्रांसफर करा कर की थी लाखो की ठगी ,,
रायपुर 13 सितम्बर 2020 - स्काई शो रूम के नाम पर गूगल में फर्जी नंबर देकर शिक्षक के खाते से 2.10 लाख रुपये उड़ाने वाले ठग को रायपुर पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मोहम्मद अल्ताफ अंसारी (20) के पास से पासबुक, एक मोबाइल, दो सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। अभनपुर थाना पुलिस के मुताबिक शिक्षक कालोनी वार्ड नंबर 13 निवासी भागीरथी सिन्हा बजरंग दास स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी मारुति कार खराब हो गई थी। उसे बनवाने के लिए वह स्काई शो रूम मौदहापारा में दिया था। शो रूम के मैनेजर को फोन पर कॉल किया तो बंद बताया तब उन्होंने गूगल से शोरूम का नंबर सर्च कर मोबाइल नंबर 6289707413 पर कॉल करके कार के बारे में पूछा। इस पर ठग ने ऑनलाइन पांच रुपये का भुगतान करने को कहा और लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक कर शिक्षक ने पांच रुपये जैसे ही ट्रांसफर किए, एक ओटीपी नंबर आया। ठग ने वह ओटीपी नंबर पूछा और भागीरथी के खाते से दो बार 99 हजार 999 रुपये और एक बार 10 हजार रुपये निकाल लिया। शिकायत पर पुलिस ने जांच की। ठग का लोकेशन झारखंड के गिरिडीह जिले के ग्राम घाटकुल पोस्ट गादी सिरसिया मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी।
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के खाते से 1.10 लाख उड़ाया : बीटीएच कूॅरियर सर्विस के नाम पर गूगल में फर्जी नंबर देकर लोगों को ठगने वाले शातिर अंतरराज्यीय ठग को रायपुर पुलिस ने झारखंड के गिरीडीह जिले से गिरफ्तार कर लिया। ठग ने राजेश खेमानी को पांच रुपये का टोकन लिंक भेजकर उसके खाते से एक लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन पार कर दिए थे। एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि आरडीए भवन शारदा चौक निवासी राजेश खेमानी की मनीष इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। चार जुलाई की शाम राजेश ने कैमरे के कल-पुर्जे बुक करने के लिए गूगल पर सर्च कर मोबाइल नंबर 8509566216 निकाला। इस नंबर पर कॉल करके पास में किसी कूॅरियर सर्विस के बारे में पूछा। शातिर ठग ने पांच रुपये का टोकन ऑनलाइन भुगतान करने का झांसा दिया। राजेश ने अपने खाते से पांच रुपये का भुगतान कर दिया। दूसरे दिन रविवार को उसके एसबीआइ खाते से यूपीआइ एवं पेटीएम के माध्याम से एक लाख 10 हजार रुपये ठग ने आहरण कर लिया था। शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की। एसएसपी अजय यादव ने कोरोना काल के दौरान लगातार साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठगों को पकडऩे के निर्देश दिए। प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खांडे के नेतृत्व में गठित साइबर सेल व मौदहापारा पुलिस थाने की विशेष टीम झारखंड रवाना हुई। झारखंड के गिरीडीह जिले के गांडेय इलाके के ग्राम कारोडीह, गादी सिरसिया में टीम ने एक सप्ताह तक कैंप किया। ठग के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद जब यह साफ हो गया कि ठगी में मोहम्मद मोबीन अंसारी (28) का हाथ है, तब उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एसएसपी ने डीएसपी प्रशांत खांडे के साथ झारखंड जाकर ठग को लेकर आए सहायक उप निरीक्षक शंकर ध्रुव, प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत, संतोष सिंह, आरक्षक उपेंद्र यादव को दस हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH