बहन की सहेली को युवक ने बनाया हवस का शिकार , होटल ले जाकर किया रेप , फिर VIDEO किया वायरल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहन की सहेली को युवक ने बनाया हवस का शिकार , होटल ले जाकर किया रेप , फिर VIDEO किया वायरल
जींद 17 दिसंबर 2023 - हरियाणा में युवती से कथित तौर पर रेप करने और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला थाने में युवक के खिलाफ रेप , बंधक बनाने सहित भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत ‘जीरो FIR ( घटना स्थल से इतर के पुलिस थाने में प्राथमिकी ) दर्ज की गई और जांच के लिए मामले को हिसार पुलिस के पास भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि नरवाना के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने तहरीर दी है कि गाजू वाला फतेहाबाद गांव निवासी बिजेंद्र की बहन उसकी दोस्त थी जिसकी वजह से उनकी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाकर वह उसे हिसार के होटल में ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया। 

तहरीर के मुताबिक युवक ने युवती को होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखा और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक जुलाई 2019 में पहली बार रेप की घटना हुई और वीडियो वायरल करने और नतीजे भुगतने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने वीडियो सोशल मीडिया मंच पर वायरल कर दिया।

महिला थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि घटना क्षेत्र हिसार है, इसलिए फिलहाल ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर मामले को हिसार पुलिस को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिसार पुलिस मामले की जांच करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH