एक्सन में विष्णु सरकार - जांजगीर CMO चंदन शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी
जांजगीर चाम्पा , 16-12-2023 2:06:17 AM
जांजगीर चाम्पा 15 दिसंबर 2023 - प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में लापरवाही के चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर - नैला चंदन शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के मुताबिक काम नहीं करने पर विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. अय्याज फ. तंबोली ने नगर पालिका CMO चंदन शर्मा को नोटिस जारी किया है।



















