आज से पटरी पर दौड़ेगी 80 स्पेशल ट्रेने , यात्रा करने से पहले पढ़ ले जरूरी जानकारी ,,

देश , 12-09-2020 6:50:08 PM
Anil Tamboli
आज से पटरी पर दौड़ेगी 80 स्पेशल ट्रेने , यात्रा करने से पहले पढ़ ले जरूरी जानकारी ,,
नई दिल्ली 12 सितम्बर 2020 - भारतीय रेलवे (Indian Railway) आज से 80 स्पेशल ट्रेनें (Special Train) चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया 10 सितंबर को चालू की गई थी। यात्रा के लिए रिजर्वेशन जरूरी होगा और बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों को स्टेशन में एंट्री नहीं दी जाएगी। यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्‍टेशन पर पहुंचना होगा, ताकि कोरोना वायरस से जुड़े प्रोटोकॉल को पूरा किया जा सके। ये ट्रेनें पहले से चलाई जा रही 230 स्पेशल ट्रेनों के अलावा हैं। इसके साथ रेल पटरियों पर दौ़ड़ने वाली स्पेशल ट्रेनों की कुल संख्या 310 हो जाएगी। जिन ट्रेनों को चलाने का एलान किया गया है उनमें वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी और गोरखपुर व प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे के मुताबिक यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन 40 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का फैसला हुआ है। इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। जिन रूट की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने लगेगी, वहां वैकल्पिक तौर पर एक क्लोन या डुप्लीकेट ट्रेन चलाई जाएगी। क्लोन ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया की शुरआत अगले 10 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। 40 जोड़ी में से 12 जोड़ी ट्रेनें ऐसी होंगी, जो दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी या वहां पर आकर जिनकी यात्रा समाप्त होंगी। 4 जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो दिल्ली से होकर गुजरेंगी। यानी जो 80 ट्रेनें चलेंगी, उनमें से 32 ट्रेनें ऐसी होंगी, जिनमें यात्री दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू या खत्म कर सकेंगे।

जान लें ये जरूरी बात

स्‍टेशन, ट्रेन पर चढ़ते वक्‍त और यात्रा के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी होगा। यात्रियों को हर समय मास्‍क पहने रहना होगा। यात्रा के दौरीन किसी भी श्रेणी में यात्रियों को चादर और कंबल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इन ट्रेनों के किराए में कैटरिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। रेलवे ने यात्रियों को कम सामान लेकर यात्रा करने तथा अपना खाना/पानी साथ लेकर करने को कहा है। एक बार अपनी गंतव्‍य स्‍टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को उस राज्‍य के कोविड प्रोटोकॉल्‍स का पालन करना होगा।
आज से पटरी पर दौड़ेगी 80 स्पेशल ट्रेने , यात्रा करने से पहले पढ़ ले जरूरी जानकारी ,,
आज से पटरी पर दौड़ेगी 80 स्पेशल ट्रेने , यात्रा करने से पहले पढ़ ले जरूरी जानकारी ,,

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH