जीजा ने नाबालिग साली का रेप कर किया प्रेग्नेंट , धोखे से डिलीवरी कराने के बाद नवजात का किया सौदा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जीजा ने नाबालिग साली का रेप कर किया प्रेग्नेंट , धोखे से डिलीवरी कराने के बाद नवजात का किया सौदा
कौशांबी 13 दिसंबर 2023 - एक युवक ने अपनी नाबालिग साली से रेप किया. जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई तो घर वालों को पेट में ट्यूमर होने की बात कही और इलाज कराने के बहाने नाबालिग को अस्पताल ले गया और वहां प्रसव करा दिया. इसके बाद निसंतान दंपति के पास चार लाख रुपए में आरोपी जीजा नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। पूरा मामला यूपी के कौशांबी का है। 

मंझनपुर में चरवा कोतवाली इलाके की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसके नवजात बच्चे को बेचे जाने के मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने कड़ा रूख अख्तियार किया है. पीठ ने बच्चा बेचे जाने की सूचना पर घटना के आरोपी जीजा और प्रसव कराने वाले दो चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय मनोरोगी नाबालिग के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया था. किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी जीजा इलाज कराने के बहाने उसे साथ ले गया. अस्पताल में जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी ने ससुराल वालों से बताया कि किशोरी को ट्यूमर है. इलाज के बहाने किशोरी को कुछ दिन घर में अपने साथ रखा। इसके बाद प्रसव का समय पूरा होने पर एक निजी अस्पताल में प्रसव करा दिया।

इसके बाद नाबालिग को ससुराल छोड़ आया. किशोरी ने जिस शिशु को जन्म दिया उसे अस्पताल की एक वार्ड आया को देखरेख के लिए दिया गया. अब पता चला कि कोई नि संतान दंपती बच्चे को चार लाख रुपए में खरीद रहा है तो आरोपी अस्पताल पहुंचा व संचालक व चिकित्सक को धमकी देने लगा।

नवजात को बेचने को लेकर छिड़ी रार सी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) तक पहुंच गई. CWC ने मामले को संज्ञान में लेकर चरवा पुलिस को आरोपी जीजा व चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया कि प्रकरण गंभीर है. पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH