नरेगा महिला कर्मी के साथ पंचायत भवन में गैंगरेप , सरपंच पति और उसके दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नरेगा महिला कर्मी के साथ पंचायत भवन में गैंगरेप , सरपंच पति और उसके दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम
भीलवाड़ा 13 दिसंबर 2023 - राजस्थान के भीलवाड़ा में एक नरेगा महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पंचायत भवन में सरपंच पति और उसके दोस्त ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया है। इस मामले में पीड़िता ने हनुमान नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हनुमान नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह नरेगा में मजदूरी करती थी। महिला नरेगा पर मजदूरी के दौरान सरपंच पति राज कुमार मीणा के संपर्क में आई थी। राज कुमार ने महिला को एक मोबाइल भी दिलवाया और दोनों की बात होने लगी।

इस दौरान राज कुमार ने कई बार उसे बहला-फुसलाकर पूरी रात पंचायत भवन में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी राजकुमार ने उसे नरेगा के मस्टरोल और रजिस्टर से नाम काटने , उपस्थित को अनुपस्थित बताने और भुगतान नहीं करने की धमकी दी। 

9 दिसंबर को भी आरोपी राजकुमार उसे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां उसका साथी देवी शंकर भी मौजूद था। उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। रात में उसे फिर पंचायत भवन ले जाया गया जहां दोनों ने उसके साथ रेप किया और बाद में उसे मारने का प्लान बनाया।

पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही। इसके बाद महिला ने हनुमान नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH