शादी में जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया ऐसा कांड की दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार

उत्तर प्रदेश , 13-12-2023 5:09:09 AM
Anil Tamboli
शादी में जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया ऐसा कांड की दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार
मैनपुरी 12 दिसंबर 2023 - कहते हैं कि शादियों के जोड़े भगबान के यहां से तय होते हैं। अगर ईश्वर को यह मंजूर नहीं तो दरवाजे पर आई हुई बारात बापस हो जाती है। इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देखने को मिला जहां दूल्हे राजा की हरकत की देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामला करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है। 

जानकारी के मुताबिक गंभीरा निबासी ब्रजेश कुमार की बेटी खुशबू की बारात जनपद के ही ग्राम नसीरपुर से आई थी। बारात गांव पहुंचते ही बारातियों की खातिरदारी शुरू हो गई। बारात गाजे बाजे के साथ लड़की के दरवाजे पहुंची, जहां द्वाराचार के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान दूल्हा लड़खड़ाने लगा और जयमाला स्टेज पर बिछी कुर्सी से दो बार गिरते गिरते बचा।

पहले तो दुल्हन को लगा कि दूल्हा लड़खड़ाकर गिर गया, लेकिन ऐसा नहीं था। दूल्हा शराब के नशे में धुत था। दूल्हे की ऐसी हालत देखकर दुल्हन बौखला गई। इतना ही नहीं वरमाला छोड़कर दूल्हा अचानक डीजे पर जा पहुंचा और अपना सेहरा उतारकर नाचने लगा। शराबी दूल्हे की अजीब हरकत देख दुल्हन ने शादी नही करने का ऐलान कर दिया, जिससे बारात में हड़कंप मच गया। शादी ना करने की बात सुन दुल्हे और बारातियों के होश उड़ गए।

बताया यह भी जा रहा है कि शादी को लेकर घरातियो व बारातियों में भी जमकर मारपीट हुई आखिरकार गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और बारात सुबह बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई। बहरहाल शराबी दूल्हा से दुल्हन द्वारा शादी ना कर समाज के लिए बडा सबक दिया है जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH