15000 में किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी महिला , पुलिस ने मारा छापा तो,,,

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15000 में किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी महिला , पुलिस ने मारा छापा तो,,,
देहरादून 11 दिसंबर 2023 - उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से सेक्स रैकेट की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हल्द्वानी शहर में पुलिस ने किराए के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस जगह से पुलिस ने एक महिला समेत एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। 

कार्रवाई के दौरान घर के अंदर कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके से पुरुष ग्राहक और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं देह व्यापार के लिए सप्लाई करने वाली महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात SI दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुखानी क्षेत्र में स्थित भट्ट कॉलोनी फेस-1 के एक मकान में दबिश दी, जहां टीम को एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

पूछताछ में देह व्यापार कराने वाली महिला ने बताया कि, उसने यह मकान 15 हजार रुपए माह किराए पर लिया है, जिसमें वह देह व्यापार का धंधा चला रही थी। महिला ने बताया कि पंचायत घर निवासी एक महिला उसे देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी, जिसकी तलाश की जा रही है। एएचटीयू प्रभारी की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने दो महिला व एक पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH