छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , कही यह बात

कबीरधाम , 11-12-2023 7:26:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , कही यह बात
कवर्धा 11 दिसंबर 2023 - कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस की हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बहुत जल्द नए अध्यक्ष का चुनाव होगा. कांग्रेस पार्षद ही नगर पालिका अध्यक्ष बन सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर की करारी हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है . उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को सौंप दिया है. बता दें कि कवर्धा नगर पालिका में 19 कांग्रेस पार्षद, भाजपा से 6 पार्षद और 1 निर्दलीय पार्षद हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा पूर्व मंत्री मो. अकबर के काफी करीबी माने जाते हैं और मंत्री मो. अकबर ने ही पार्षद दल के नेता चुना था और कवर्धा नगर पालिका का अध्यक्ष बनाया गया था. वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए ऋषि शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विधामसभा चुनाव हुए, जिसमें भाजपा को बहुमत मिली और कवर्धा शहर में 42 बूथ हैं. इसमें 35 बूथों में कांग्रेस को करारी हार मिली है. मैं नगर पालिका का अध्यक्ष होने के नाते शहर में हार हुई है उसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफा देता हूं।

ऋषि शर्मा ने कहा, कवर्धा की जनताओं का 4 साल से सेवा करने का मौका मिला. आगे भी जनता के हित के लिए काम करता रहूंगा. कवर्धा नगर पालिका के जो भी अध्यक्ष होंगे उससे गुजारिश है कि जैसे शहर का 4 सालों में विकास हुआ है वैसे ही चलता रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार

छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..

LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक

सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH