दिल्ली दरबार मे हुई छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हार की समीक्षा , करारी हार की यह वजह आई सामने

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दिल्ली दरबार मे हुई छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हार की समीक्षा , करारी हार की यह वजह आई सामने
नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023 - कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में हार पर आज दिल्ली में बैठक हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में सभी मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से बारी - बारी हार की वजह जानी गयी। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की हार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि कांग्रेस ने 2018 की तुलना में इस बार भी अपनी वोट शेयर को बरकरार रखा है। लेकिन भाजपा का वोट शेयर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया। हालांकि हार की स्पष्ट वजह कोई भी नहीं बता पाया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नेताओं को अब लोकसभा में जुट जाने को कहा है और ज्यादा से ज्यादी सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। बैठक के बाद कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस की हार से कार्यकर्ता निराश जरूर हैं लेकिन हताश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो काम किया था, वो काफी अच्छा था, इसलिए हमारा वोट शेयर कम नहीं हुआ, पिछली बार की तरह इस बार भी वोट शेयर रहा है। कुमारी सैलजा ने इस बात से इंकार किया है कि सरकार से लोग नाराज थे। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर पार्टी को काफी अच्छा समर्थन मिला है। इसलिए, अब पार्टी लोकसभा की तैयारी में ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीतने की कोशिश करेगी। 

बैठक में चुनाव जीतने और हारने वाले सभी नेताओं व मंत्रियों को बुलाया गया था। दीपक बैज , भूपेश बघेल , टीएस सिंहदेव , चरणदास महंत , ताम्रध्वज साहू , मोहम्मद अकबर , शिव डहरिया , उमेश पटेल , रूद्र गुरू , फूलो देवी नेताम , मोहन मरकाम सहित कई और शीर्ष नेता मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH