पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने CM भूपेश बघेल पर फोड़ा कांग्रेस की हार का ठीकरा , कही यह बात

कोरबा , 09-12-2023 2:09:00 AM
Anil Tamboli
पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने CM भूपेश बघेल पर फोड़ा कांग्रेस की हार का ठीकरा , कही यह बात
कोरबा 08 दिसंबर 2023 - कांग्रेस खेमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बृहस्पत सिंह के बयान के बाद अब पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. जयसिंह अग्रवाल ने इशारों ही इशारों में हार का जिम्मेदार प्रदेश के तात्कालीन मुखिया को बताया है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा, इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी, इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था. पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कद्र नहीं कर पाई. मंत्रियों को पावर नहीं मिल पाई. एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही. मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया।

इतना ही नहीं जयसिंह अग्रवाल ने संगठन के सर्वे पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि, विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था. उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई जो फर्जी सर्वे था आगे जयसिंह अग्रवाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा, खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है. अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा।

आगे जयसिंह अग्रवाल ने कहा, प्रशासनिक अधिकारी ने काम में व्यवधान डाला. कोरबा में छांट - छांटकर अधिकारियों की पोस्टिंग की गई. एसपी मीणा ने कोरबा को डुबाया और कलेक्टर रानू साहू ने बर्बाद किया , SP भोजराम पटेल को एक सिपाही चलाता रहा. वहीं उदय किरण ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

कोयला चोरी और डीजल चोरी को बढ़ावा दिया. माहौल को साढ़े चार साल तक बिगाड़ दिया, इससे सरकार के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी पैदा हुई और सुनियोजित ढंग से अपराध कराए गए, जिससे सरकार की छवि खराब हुआ और उन सबका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ा।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH