जांजगीर कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन ,,
जांजगीर चाम्पा , 10-09-2020 11:58:24 PM
जांजगीर चांपा 10 सितम्बर 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सयुक्त कलेक्टर डाॅ सुभाष सिंह राज को चांपा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और संयुक्त कलेक्टर भास्कर सिंह मरकाम को सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जिम्मेदारी दी है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे का स्थानातरण बलौदाबाजार जिले में किया गया है।














