छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का दिखने लगा असर , दो साल से फरार हत्या के आरोपी NSUI के प्रदेश सचिव ने किया सरेंडर
बिलासपुर , 06-12-2023 6:57:21 AM
बिलासपुर 06 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है. माहौल को भांपते हुए गैंगवार और हत्या केस में दो साल से फरार चल रहे NSUI नेता ने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने खुद कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
शहर के बहुचर्चित तालापारा हत्याकांड का मुख्य आरोपी NSUI प्रदेश सचिव वसीम खान ने मंगलवार दोपहर सिविल लाइन थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी वसीम खान घटना के बाद लगभग दो साल से फरार चल रहा था बताया जा रहा है की आरोपी NSUI नेता वसीम खान को तत्कालीन सत्ताधारी दल के नेताओं का सरंक्षण मिला हुआ था जिसके कारण आरोप लगते रहें हैं की पुलिस जान बूझकर वसीम खान को गिरफ्तार नहीं कर रही।
पर कांग्रेस सरकार की विदाई के साथ ही अब उससे जुड़े अपराधी किस्म के नेताओं में खलबली मची है।
















