चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने फकीर से खाई 50 चप्पलें फिर भी 60 हजार वोटों से हारे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने फकीर से खाई 50 चप्पलें फिर भी 60 हजार वोटों से हारे
रतलाम 05 दिसंबर 2023 - चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या रतलाम शहर विधानसभा का रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने मतदान के एक दिन पहले जावरा रोड क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले एक मुस्लिम फकीर से चप्पल मार दुआ ली। उम्मीद यह थी कि इसका कुछ असर होगा, लेकिन पारस सकलेचा बुरी तरह चुनाव हार गए।

दरअसल, जावरा रोड पर घूमने वाले फकीर कमाल रजा के बारे में लोगों को मानना है कि अगर वे किसी को चप्पल मारकर आशीर्वाद दे दें तो मार खाने वाले की इच्छा पूरी हो जाती है। इसी वजह से पारस सकलेचा अपने समर्थकों के साथ नई चप्पलें लेकर फकीर के पास गए।

चप्पल हाथ में लेने के बाद फकीर ने पारस सकलेचा के मुंह, हाथ, पीठ पर कई बार मारी। इसका वीडियो भी पारस सकलेचा समर्थकों ने बनाया और मतदान से पहले इसे वाट्सएप पर वायरल भी किया। उन्हें आशा थी कि इस वीडियो से भी माहौल उनके पक्ष में बनेगा, लेकिन हुआ उल्टा। अब इसी वीडियो को शेयर कर लोग सकलेचा को ट्रोल भी कर रहे हैं।

बता दे कि पारस सकलेचा 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक का चुनाव जीते थे और 2013 में उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 2023 में वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में आए, लेकिन भाजपा के चेतन्य काश्यप ने उन्हें 60708 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH