छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में आरक्षक की मौके पर ही मौत , एक कि हालत नाजुक
धमतरी , 05-12-2023 5:00:26 AM
धमतरी 04 दिसंबर 2023 - केरेगांव के बांसपारा के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई है. मृतक का नाम सुरेश निषाद बताया जा रहा है. जो कि पुलिस लाइन में पदस्थ था।
वहीं दूसरे बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है. पूरा मामला केरेगांव थाना का है।
















