छत्तीसगढ़ - मुछ पर दांव लगा कर बुरे फंसे मंत्री जी , अब ना तो पद बची और ना सरकार , क्या कटेगी मूंछे

रायपुर , 04-12-2023 6:50:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मुछ पर दांव लगा कर बुरे फंसे मंत्री जी , अब ना तो पद बची और ना सरकार , क्या कटेगी मूंछे
रायपुर 04 दिसंबर 2023 - आज सामने आये चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में तीन राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एमपी में जहाँ कांग्रेस का सत्ता में आने का सपना चकनाचूर हो गया तो वही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सबसे करारी हार का सामना कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में करना पड़ा। पिछली बार प्रचंड सीटों के साथ सरकार में आई कांग्रेस की सीट इस बार आधी रह गई।

कांग्रेस की प्रभारी ने इस हार पर हैरानी जताई है तो वही कांग्रेस के पूरे खेमे में सन्नाटा पसरा है। इस बीच अब तत्कालीन भूपेश सरकार के पूर्व मंत्री अमर जीत सिंह भगत के एक पुराने दावे का वीडियों सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने चुनावी जीत से जुड़ा बड़ा दावा खुद मिडिया से बातचीत के दौरान किया था।

दरअसल चुनाव पूर्व एक रिपोर्टर से हुई बातचीत में पूर्व खाद्य मंत्री अमर जीत सिंह भगत ने दावा किया था कि प्रदेश में फिर से उनकी ( कांग्रेस) सरकार लौट रही है और अगर ऐसा नहीं होगा तो वह अपनी मूंछ मुड़ा लेंगे। अब उनसे पूछा जा रहा है कि भगत जी अब आप अपनी मूंछ कब मुड़ाएंगे।

बता दे कि भूपेश सरकार की वापसी का दावा करने वाले अमर जीत सिंह भगत खुद भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। सीतापुर से चुनावी मैदान में उतरे अमरजीत सिंह भगत को भाजपा के उम्मीदवार, पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने 17 हजार 160 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है। 

सीतापुर में रामकुमार को 83 हजार 088 जबकि अमर जीत सिंह को 65 हजार 928 वोट हासिल हुए। इतना ही नहीं बल्कि भगत के साथ सरकार में मंत्री रहे आधे दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार भी अपनी सीट नहीं बचा पाएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH