छत्तीसगढ़ की वह विधानसभा सीट जिसमें एक आम किसान ने कांग्रेस के कद्दावर मंत्री को दी पटखनी

रायपुर , 04-12-2023 5:44:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की वह विधानसभा सीट जिसमें एक आम किसान ने कांग्रेस के कद्दावर मंत्री को दी पटखनी
बेमेतरा 04 दिसंबर 2023 - विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम सबके सामने आ चुका है. जिसमें भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी देते हुए दोबारा सत्ता वापसी का रास्ता बना लिया है. इस चुनाव में मंत्रियों का परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा. प्रदेश के 13 में से 9 मंत्रियों को शिकस्त मिली है. इसके अलावा भी कई बड़े चेहरों को भी हार का मुंह देखना पड़ा है. इन सबके बीच एक सीट ऐसी भी थी जिसके परिणाम अप्रत्याशित थे. वो सीट है बेमेतरा जिले की साजा सीट।

ये सीट बिरनपुर घटना के बाद से काफी चर्चा में थी. यहां से बीजेपी के ईश्वर साहू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को मात दे दी. ये वही ईश्वर साहू ने हैं जिनके बेटे भुवनेश्वर साहू की बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थई. जीत के बाद बिरनपुर निवासी ईश्वर साहू ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि ये बुराई पर अच्छाई की जीत है. इसके लिए उन्होंने बिरनपुर और साजा की जनता का आभार जताया. बता दें कि ईश्वर साहू ने रविंद्र चौबे को करीब सात हजार वोटों से हराया है।

इस हार की वजह बिरनपुर में हुई हिंसा को माना जा रहा है. ये कहा जा सकता है कि इस घटना के प्रति लोगों की साहनुभूति ही वोटों में तब्दील हुई है. जिसके चलते ईश्वर साहू को जीत मिली. हालांकि बीजेपी ने भी अपने प्रचार के दौरान बिरनपुर हिंसा को खूब भुनाया. कहीं ना कहीं इसी का फायदा भाजपा को मिला है।

क्या थी बिरनपुर की घटना ???

राजधानी रायपुर से लगभग 110 किलोमीटर दूर बिरनपुर गांव में कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच झगड़े के बाद हिंसा भड़क गई थी. इस झड़प में एक स्थानीय युवक भुनेश्वर साहू (22) की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. गांव में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने गांव से कुछ किलोमीटर दूर दो शव बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि शव पर चोट के निशान मिले हैं तथा दोनों बिरनपुर गांव के ही निवासी थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH