शादी से एक दिन पहले युवती की हत्या , खेत मे मिली लाश , मृतिका का जीजा के साथ था अवैध संबंध

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी से एक दिन पहले युवती की हत्या , खेत मे मिली लाश , मृतिका का जीजा के साथ था अवैध संबंध
प्रयागराज 03 दिसंबर 2023 - प्रयागराज में शादी से एक दिन पहले युवती की हत्या कर दी गई है। युवती की लाश खेत से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती का अपने ही जीजा से अवैध संबंध था और जीजा नही चाहता था कि युवती की शादी किसी अन्य के साथ हो। 

घटना सराय इनायत थाना क्षेत्र के कोटवां-बरईपुर गांव में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती भी मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। दलापुर मुसहा गांव निवासी रामचंद्र बिंद की बेटी रीना बिंद (19) शुक्रवार की शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह उसकी लाश खेत में मिली। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

रीना की लाश घर से दूर कोटवां बरईपुर गांव के बार्डर पर मिली है। शौच करने गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड एवं फारेंसिक टीम के साथ घटना की जांच-पड़ताल की। रीना के चेहरे पर गहरा जख्म मिला है। उसकी हत्या किसी वजनी हथियार से कुचल कर की गई है। 

परिजनों के मुताबिक रविवार को उतरांव थाना के जलाल पुर गांव से रीना की बारात आनी थी। रीना दो बहनों और पांच भाइयों में मझली थी। चार साल पहले मां की मौत हो गई थी। बड़ी बहन बीना ने बताया कि रीना का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। जिस जीजा से अवैध संबंध था वह बीना का पति है। 

माना जा रहा है कि जीजा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जीजा फरार भी बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना के बाबत कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाया है। पुलिस लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH