छत्तीसगढ़ - पूर्व प्रत्याशी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल , जाने क्या है मामला

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व प्रत्याशी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल , जाने क्या है मामला
अंबिकापुर 02 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में आपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी करने के आरोप में शंकरगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता सेतराम बड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेज दिया है। आरोपित सेतराम बड़ा भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। वे पूर्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए थे।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की टिकट पर उन्होंने वर्ष 2018 में सीतापुर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। संगठन ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जिम्मेदारी दी थी। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि शंकरगढ़ निवासी अनिल कुमार खाखा ने सेतराम बड़ा के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

उनका कहना था कि सेतराम बड़ा ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में आपरेटर की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके एवज में तीन लाख रुपये की मांग की थी। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रार्थी ने तीन किस्त में एक-एक लाख रुपए सेतराम बड़ा को दिए थे।

बिजली आपरेटर की नौकरी नहीं लगने पर जब प्रार्थी ने रूपयों की मांग की तब आरोपी भाजपा नेता सेतराम बड़ा ने देने से मना करने लगा। तब प्रार्थी ने पुलिस से लिखित शिकायत की थी। लिखित शिकायत की जांच में आरोप प्रमाणित पाया गया जिसके बाद आरोपी भाजपा नेता सेतराम बड़ा के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया था। सेत राम की तलाश की जा रही थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH