ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती सहेलियों का बनाती थी न्यूड VIDEO , ऐसे हुआ मामले का

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती सहेलियों का बनाती थी न्यूड VIDEO , ऐसे हुआ मामले का
चंडीगढ़ 30 नवंबर 2023 - चंडीगढ़ के सैक्टर-22 पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहने वाली युवती ने बाथरूम में गीजर के ऊपर कैमरा लगा दिया ताकि बाथरूम में नहाने वाली सहेलियों की वीडियो बन सके और उन वीडियो को अपने बॉयफ्रेंड के पास भेज सके।

पीजी में रहने वाली युवती की नजर गीजर पर रखे कैमरे पर चली गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम में रखा कैमरा और युवती व उसके बॉयफ्रेंड का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पी.जी. में रहने वाली युवती की शिकायत पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सैक्टर-20 निवासी अमित हांडा और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैक्टर-22 स्थित एक कोठी के टॉप फ्लोर पर पांच युवतियों के साथ पी जी में रहती है। 26 नवंबर को जब वह बाथरूम में गई तो गीजर के ऊपर काले रंग का डिवाइस रखा हुआ दिखाई दिया। युवती ने तुरंत सहेलियों को बुलाया और स्टूल पर चढ़कर देखा तो कैमरा रखा हुआ था। युवती ने मामले की जानकारी पहले मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने मामले की जानकारी होने से साफ साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सैक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैमरे को जब्त किया और टॉप फ्लोर पर पी जी में रहने वाली युवतियों से अलग-अलग बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि यू.पी. से आइलेट्स करने आई युवती ने अपने बॉयफ्रैंड के कहने पर कैमरे वाला डिवाइस बाथरूम के अंदर गीजर पर रखा था। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने धारा 354सी, 509 और 66 आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH