पति व दो बच्‍चों को छोड़ कर प्रेमी से मिलने पाकिस्‍तान गई अंजू चार महीने के बाद वापस भारत लौटी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति व दो बच्‍चों को छोड़ कर प्रेमी से मिलने पाकिस्‍तान गई अंजू चार महीने के बाद वापस भारत लौटी
नई दिल्ली 29 नवंबर 2023 - नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस लौट आई है। अंजू बुधवार को अटारी - वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई। फिलहाल, अभी वह BSF के कैंप में है। वहीं से उसकी पहली तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। दरअसल, नसरुल्लाह और अंजू के बीच अफेयर चल रहा था। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी।

दरअसल, साल 2020 में अंजू और नसरुल्लाह की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले का रहने वाला है। फेसबुक पर जब दोनों की दोस्ती कुछ और आगे बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे का कॉन्टैक्ट नंबर ले लिया। दोनों की बातचीत वॉट्सएप पर होने लगी। करीब दो साल तक यह बातचीत चलती रही। इसी बीच अंजू और नसरुल्लाह ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की, जब नसरुल्लाह ने भारत आने में असमर्थता जताई तो अंजू पाकिस्तान आने को तैयार हो गई।

अंजू ने पासपोर्ट भी बनवा लिया, लेकिन अड़चन थी वीजा की। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को वीजा का आवेदन किया था। अंजू ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करती थी, जबकि उसका पति अरविंद इंडो कंपनी में काम करता है। अंजू के पति अरविंद के मुताबिक उनका परिवार मूल रूप से यूपी के बलिया का रहने वाला है। जबकि अंजू का परिवार मध्यप्रदेश के ग्वालियर से है अंजू और अरविंद की शादी साल 2007 में हुई थी। अरविंद का धर्म क्रिश्चियन है, जबकि अंजू हिंदू है। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म बदल लिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH