पिता और बहन की हत्या कर गोवा में ऐय्यासी कर रहा था युवक , समुद्र तट से पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता और बहन की हत्या कर गोवा में ऐय्यासी कर रहा था युवक , समुद्र तट से पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर 27 नवंबर 2023 - इंदौर में पिछले दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को इंदौर पुलिस ने गोवा से गिरफ़्तार किया है। आठ नवंबर को मानसिक रोगी पुलिंद धामन्दे ने अपने पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी के.के. धामंदे और बहन रमा की मूसली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी आरोपी ने अपने पिता और तीनों बहनों से प्रताड़ित होकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

दरअसल पूरी घटना आठ नवंबर की संयोगिता गंज थाना क्षेत्र के वसुदैव कुंटुंबकम अपार्टमेंट संवाद नगर की है। यहाँ रहने वाले 76 वर्षीय पिता किशोर धामंदे और बहन रमा अरोरा की पुलिंद धामंधे ने मूसली से हमला कर हत्या की थी। दोनों के शव 8 नवंबर को फ्लैट में मिले थे। पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपी पुलिंद फरार हो गया। पूरे मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी हत्या करने के बाद अपने पिता के एटीएम कार्ड भी साथ ले गया था पुलिस को उसके बैंक ट्रांजेक्शन से अलग अलग लोकेशन मिल रही थी।

इंदौर पुलिस को पहले आरोपी की लोकेशन गुजरात के वडोदरा की मिली, जहां एक टीम पहुंची लेकिन आरोपी वहां से जा चुका था फिर दूसरी लोकेशन गोवा की मिली जहां से एटीएम से उसने पैसे निकले थे और गोवा की एक होटल में रूम लेकर फरारी काट रहा था। पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलते ही इंदौर पुलिस एक टीम गोवा पहुंची वह गोवा पुलिस की मदद से उसे तलाशा गया लेकिन जिस होटल में आरोपी रुका था पैसे ख़त्म हो जाने की वजह से उसे होटल का रूम ख़ाली करना पड़ा और कई दिनों तक उसने गोवा के बीच पर फरारी काटी और आखिरी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की पिता और तीनों बहनें उसे मानसिक रोगी बोलकर प्रताड़ित करती थी जिसे वो परेशान हो गया था और उसी के चलते उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH