मौत की मालगाड़ी - एक मासूम सहित तीन लोगों की ली जान , तीनो मृतक एक ही परिवार के

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मौत की मालगाड़ी - एक मासूम सहित तीन लोगों की ली जान , तीनो मृतक एक ही परिवार के
बस्‍ती 27 नवंबर 2023 - यूपी के बस्ती जिले के टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक के किनारे रविवार रात पांच साल के एक मासूम समेत तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि ट्रैक से गुजर रहे तीनों लोग गौर से बस्ती की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। तीनों झारखंड के रांची जिले के बताए जा रहे हैं। यहां मजदूरी करने आए थे।

हादसा कैथोलिया गांव के निकट 584/14 संख्या पोल के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त झारखंड के रांची जिले के पलिया के रहने वाले मुन्नीलाल, उसके दामाद सुनील और नाती पिंटू पुत्र सुनील के रूप में हुई है। मुन्नीलाल की बेटी आरती बच गई है। चारों पास के किसी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आए हुए थे। रेल ट्रैक से पैदल कहीं जा रहे थे कि पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

मालगाड़ी के चालक ने स्थानीय स्टेशन मास्टर को हादसे की जानकारी दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि महिला आरती नशे में है। इसके चलते वह कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। शवों के पास से झोले में कपड़े और अन्य सामान मिला है। प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH