ससुर बना हैवान , रिवाल्वर की नोक पर डॉक्टर बहु को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ससुर बना हैवान , रिवाल्वर की नोक पर डॉक्टर बहु को बनाया हवस का शिकार
मुरादाबाद 25 नवंबर 2023 - मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड सीओ पर उनकी डॉक्टर बहू ने रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पूर्व में भी आरोपी ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की थी। पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ ही मारपीट व प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड सीओ, पत्नी और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला चिकित्सक ने बीते दिनों SSP को तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी जून 2012 में रिटायर्ड सीओ के बेटे से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सीओ रहे उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। उसने कई बार इसका विरोध किया। पति व सास से शिकायत की तो उन्होंने ससुर को समझाने की बात कहकर चुप करा दिया। 

इसके बाद इसी साल 08 मई की रात पति की गैरमौजूदगी में ससुर उसके बेडरूम में घुस गए। इससे घबराकर उसने तत्काल मायके फोन कर दिया। उसी समय उसके भाई और पिता ससुराल पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। हालांकि बाद में इज्जत का हवाला देकर ससुराल वाले कई पंचायत करके उसे फिर अपने साथ ससुराल लेकर आये।

पीड़िता के मुताबिक दिवाली वाले दिन 12 नवंबर को रात करीब नौ बजे जब घर के सभी लोग पटाखे जला रहे थे, उसी दौरान आरोपी ससुर फिर उसके कमरे में घुस आया और कमरा बंद करके रिवाल्वर सिर पर तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी चीख-पुकार पटाखों के शोर में दब गई। वह किसी तरह बाहर आई तो उसने पति व सास को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी मदद के बजाय पति, सास और देवर उसे बेडरूम में ले गए और मारपीट कर उसकी जान लेने की कोशिश की।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH