फिर आया लव जिहाद का मामला , खुद को हिन्दू बता कर दो साल तक युवती से बनाता रहा संबंध ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फिर आया लव जिहाद का मामला , खुद को हिन्दू बता कर दो साल तक युवती से बनाता रहा संबंध ,,
कानपुर 09 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के कानपुर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है जहां एक मुस्लिम युवक अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था. जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में वह किराए पर रह रहा था, वहां मकान मालिक की बेटी को बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली और 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. वहीं, लड़की के घरवालों से वह लड़की से शादी करने की बात करता रहा.
खास बात यह है कि उस युवक ने सबके सामने एक हिंदू के तौर पर पेश किया था. बाद में पता चला कि लड़का मुस्लिम है तो परिजनों को उनके साथ हुए धोखे की जानकारी हुई. उन्होंने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो उसके पास दो आईडी कार्ड बरामद हुए. आईडी कार्ड में 1 में उसका नाम आर्यन मल्होत्रा था तो वहीं दूसरे में फतेह खान है.
लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, पीड़िता के परिजनों ने लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने की तहरीर पुलिस को दी है. एसपी साउथ का कहना है कि मामला दर्ज कर अरोपी को जेल भेजा जा रहा है. इसने फर्जी आईडी में अपना नाम आर्यन मल्होत्रा और पिता का नाम राहुल मल्होत्रा लिखा रखा था. 
एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है कि नौबस्ता इलाके में एक मकान मालिक के यहां एक युवक रहने आया था वो आर्यन बनकर उनके यहां रहा. उसी नाम से उसने उनकी लड़की से संबंध बना लिए और लड़की से शादी भी करने की तैयारी में था. तभी उनको पता चला कि ये दूसरे धर्म का है.
एसपी का आगे कहना है कि लड़की के परिवार ने थाने में शिकायत की जिसकी जांच करने पर दो आईडी कार्ड मिले हैं. एक फतेह खांन नाम से और दूसरा आर्यन नाम से आईडी कार्ड मिले हैं. छानबीन में पता चला है कि इसका असली नाम फतेह खान है. वह बिजनौर का रहने वाला है. इसने लड़की से संबंध बना लिए. इसने फर्जी आईडी कार्ड भी किसी साइबर कैफे से बनवाया है. परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके इसको गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH