छत्तीसगढ़ - कारोबारी के बेटे ने गर्लफ्रैंड से वीडियो कॉल पर की बात फिर लगाई , पुलिस ने जताई यह आशंका

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कारोबारी के बेटे ने गर्लफ्रैंड से वीडियो कॉल पर की बात फिर लगाई , पुलिस ने जताई यह आशंका
बिलासपुर 23 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कारोबारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी। इसके बाद कमरे में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुलशन रोहरा हेमूनगर निवासी कारोबारी महेश रोहरा का बेटा था। आत्महत्या से पहले युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसके बाद लड़के ने कॉल रखकर फ़ोन ऑफ कर दिया। जिसके बाद लड़की ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। पिता जब तक कमरे में पहुंचे बेटा फांसी पर झूल चुका था।

बेटे को फांसी पर लटका देख आनन-फानन में फंदे से झूल रहे युवक को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जुटी पुलिस ने बताया कि मृत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेगी।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक युवक गुलशन कुछ काम नहीं करता था और जुआ खेलता था। उसने मोहल्ले में कई लोगों से कर्ज ले रखा था। माना जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH