चार महीने की मासूम को गोद मे लेकर महिला ने नदी में लगाई छलांग , बच्ची सुरक्षित महिला की तलाश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चार महीने की मासूम को गोद मे लेकर महिला ने नदी में लगाई छलांग , बच्ची सुरक्षित महिला की तलाश जारी
बड़वानी 23 नवंबर 2023 - बड़वानी जिले के पलसूद नगर के समीप बुधवार को एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर नदी में कूद गई। गनीमत रही कि महिला को नदी पर बने पुल से कूदते हुए वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देख लिया और उसने तुरंत दूसरी तरफ से नदी में उतरकर दुधमुंही बच्ची को बचा लिया, लेकिन इस बीच नदी में महिला का पता नहीं चल पाया, जिसकी तलाश फिलहाल जारी है। बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

पलसूद थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर नगर के समीप स्थित गोई नदी पर बने एक पुल पर से एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने महिला को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया और उसे बचाने के लिए तुरंत पुल से नीचे उतरकर दूसरी ओर से नदी में कूदकर बच्ची को बचा लिया, लेकिन महिला पानी में बह गई।

पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी है फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि उक्त महिला कौन है और उसने यह कदम क्यों उठाया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की उम्र लगभग चार महीने है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH