लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
डिंडौरी 22 नवंबर 2023 - मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले डिंडोरी से निर्भया जैसा एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां 16 वर्षीय नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में गैंग रेप का शिकार बनाया. इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हैरानी की बात है कि इस वारदात को करीब 8 दिन बीत चुके हैं. मगर, अभी तक पुलिस महज एक आरोपी को पकड़ पाई है।

ये शर्मनाक वारदात 15 नवंबर को डिंडोरी के बजाग थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम था. उसी में शामिल होने के लिए नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ जा रही थी. तभी रास्ते में उनके गांव के ही चार युवक कार से उस तरफ जाते हुए उनके पास रुके और दोनों बहनों को कार्यक्रम स्थल तक लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।

मगर दोनों लड़कियों के कार में सवार हो जाने के बाद वे लोग कार्यक्रम स्थल की तरफ न ले जाकर जंगल तरफ निकल गए. फिर उन्होंने चलती कार को लॉक कर लिया और तेज आवाज में गाने बजा दिया. फिर उन लोगों ने बारी-बारी से 16 साल की लड़की के साथ गैंग रेप किया. इस दौरान लड़की उनसे रहम की भीख मांगती रही. मगर आरोपियों को ज़रा भी तरस नहीं आया. वे चलती कार में दरिंदगी करते रहे. वारदात के बाद वे लोग लड़कियों को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।

एएसपी मरकाम का कहना है कि यरह घटना रेप है या गैंगरेप इसकी बारीकी से जांच की जाएगी. इस मामले में अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. परिजनों का आरोप है कि 15 नवंबर को घटना की शिकायत करने गए थे लेकिन बजाग पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने कहा कि इसकी भी जांच होगी. अगर ऐसा हुआ तो दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH