महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश करने वाला नायब तहसीलदार सस्पेंड , गैर जमानती वारंट जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश करने वाला नायब तहसीलदार सस्पेंड , गैर जमानती वारंट जारी
बस्ती 22 नवंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश करने का मामला प्रदेश भर में राजनीति का मुद्दा बन गया है। अखिलेश यादव तक ने एक्स (ट्वीट) पर पोस्ट करके योगी सरकार पर निशाना साधा है। 

मामले में पांच दिन बाद भी आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़ित महिला मजिस्ट्रेट ने वीडियो जारी कर सीएम से न्याय की गुहार लगाई। आरोपी मजिस्ट्रेट की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। जिसके बाद शासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में सोमवार दोपहर बाद प्रमुख सचिव गृह की तरफ से डीएम बस्ती को कार्रवाई का पत्र पहुंच गया। 

शासन ने आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए कानपुर कमिश्नर कार्यालय से अटैच कर दिया। इसके अलावा गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेजी शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर आरोपी नायब की गिरफ्तारी के लिए कुल 6 टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग ठिकानों पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। 

कार्रवाई से पहले सीजेएम कोर्ट से नायब तहसीलदार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) भी जारी कर दिया गया है। कोर्ट के इस ऑर्डर पर पुलिस को काफी बल मिला है और अब उसने आरोपी मजिस्ट्रेट को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH