स्‍कूलों में पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत , NCERT के पाठ्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली , 22-11-2023 3:44:05 AM
Anil Tamboli
स्‍कूलों में पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत , NCERT के पाठ्यक्रम में हो सकते हैं शामिल
नई दिल्ली 21 नवंबर 2023 - राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों में रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों के प्रमुख अंशों को शामिल किया जा सकता है। NCERT की उच्च स्तरीय सामाजिक विज्ञान समिति ने सिफारिश की है कि रामायण और महाभारत को इतिहास पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, समिति ने भारतीय ज्ञान प्रणाली, वेदों और आयुर्वेद को भी पाठ्य पुस्कतकों में शामिल करने का सुझाव दिया है।

समिति के सुझावों में इतिहास के पाठ्यक्रम पर प्रमुख फोकस रहा। समिति ने इतिहास को 4 अवधियों में वर्गीकृत करने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि इतिहास को शास्त्रीय काल , मध्यकालीन काल , ब्रिटिश युग और आधुनिक भारत में वर्गीकृत किया जाना चाहिए। अभी तक इतिहास के केवल तीन वर्गीकरण हुए हैं, इसमें प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास और आधुनिक भारतीय इतिहास शामिल है। सभी कक्षाओं में इन तीनों ही कालों को पढ़ाया जाता है।

समिति का कहना है कि इतिहास में शास्त्रीय काल के तहत रामायण और महाभारत को पढ़ाया जाना चाहिए। समिति ने कहा कि छात्रों को ये पता होना चाहिए कि राम कौन थे और उनका उद्देश्य क्या था। छात्रों के पास इन महाकाव्यों के बारे में बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो रामायण और महाभारत से जुड़े कुछ प्रमुख अंश किताबों में शामिल किए जा सकते हैं। 

समिति ने सिफारिश की है कि पाठ्यपुस्तकों में केवल 1 या 2 जगह के बजाय भारत पर शासन करने वाले सभी राजवंशों को जगह दी जानी चाहिए। सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों के बारे में जानकारी को भी शामिल करना चाहिए। इससे छात्रों को भारतीय नायकों और उनके संघर्षों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। समिति ने ये भी सुझाव दिया है कि प्रस्तावना को सभी कक्षाओं की दीवारों पर स्थानीय भाषाओं में लिखा जाना चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH