ई-रिक्शा चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म , हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में छोड़ कर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ई-रिक्शा चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म , हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में छोड़ कर हुआ फरार
बहराइच 18 नवंबर 2023 - मामा के घर से निकलकर ई-रिक्शा से अपने घर जा रही युवती को झांसा देकर रिक्शा चालक अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। युवती की हालत गंभीर होने और रक्तस्राव के चलते उसे शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल में छोड़कर चालक फरार हो गया। डॉक्टरों की सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती हुजूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव में अपने मामा के यहां दो माह से रह रही थी। गुरुवार को युवती अपने घर के लिए रवाना हुई। युवती एक ई-रिक्शा पर बैठी। कैसरगंज में पहुंचने पर युवती अपनी चाची का इंतजार करने लगी। 

इस पर ई-रिक्शा चालक ने युवती को इंतजार करने वाले को अपना परिचित बताते हुए झांसे में लिया। इसके बाद उसे शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट अपने आवास ले गया। जहां पर उसके साथ पूरी रात दरिंदगी की। सुबह हालत गंभीर होने और रक्तस्राव अधिक होने पर युवती को चालक जिला महिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया।

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच जानकारी पर युवती के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवती के मां की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक और अन्य के विरुद्ध कोतवाली नगर में दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 

एसपी सिटी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH