अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को गोली मारी ,,

देश , 08-09-2020 1:22:17 PM
Anil Tamboli
अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को गोली मारी ,,
कोलकाता 08 सितम्बर 2020 - पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राज्य के दक्षिण 24 परगना से आया है जहां एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता को गोली मारी गई है। गंभीर रूप से घायल महिला कार्यकर्ता का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि भाजपा के महिला विंग की नेता को राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने फिलहाल हत्यारों की धरपकड़ के लिए अपनी टीमें भेज दी हैं।

आहत महिला की पहचान राधारानी नस्कर के रूप में की गई है, जो दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर इलाके में भारतीय जनता महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष है। पुलिस ने कहा कि नस्कर ने रघुदेवपुर गांव में अपने आवास के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों से हमला किया। हमले में वह घायल हो गई थी।  जिसके बाद महिला भाजपा नेता को इलाज के लिए एक स्थानीय चिकित्सा संस्थान में ले जाया गया। हालांकि बाद में उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी महिला मोर्चा की आवाज को चुप कराना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया कि यह भाजपा के अंदर गुटबाजी का नतीजा है। पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है 

इससे पहले पश्चिम बंगाल के कालना में भी एक बीजेपी कार्यकर्ता रॉबिन पॉल की हत्या कर दी गई थी। बीजेपी महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने इसका आरोप टीएमसी पर लगाते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों ने हमला करके उन्हें मार डाला। उन्होंने कहा कि ये हिंसा की राजनीति का चरम है और ममता सरकार से संरक्षण पाए गुंडे अपना आतंक फ़ैलाकर भाजपा को डराना चाहते हैं पर, हम डरेंगे नहीं, आखिर ये अराजक राज कब तक चलेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH