महिला कर्मचारी ने देह ब्यापार करने से किया इंकार , तब धोखे से बुलाकर किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला कर्मचारी ने देह ब्यापार करने से किया इंकार , तब धोखे से बुलाकर किया गैंगरेप
आगरा 14 नवंबर 2023 - यूपी के आगरा में होम स्टे में महिला कर्मचारी से हुए गैंगरेप के मामले में अहम खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया है कि गैंगरेप के जो आरोपी हैं पहले वो स्पा सेंटर में देह व्यापार करते थे और उसके बंद होने पर होम स्टे में यही काम करने लगे. पीड़िता से भी वो देह व्यापार करवाना चाहते थे लेकिन वो तैयार नहीं हुई तो गैंगरेप को अंजाम दिया गया।

पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद इस गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. अब इस मामले में कई नए खुलासे हुए हैं. ताजनगरी फेज 2 के होम स्टे में गैंगरेप की वारदात के बाद पता चला है कि पकड़े गए सभी आरोपी महिला को नौकरी पर रखकर उससे देह व्यापार कराना चाहते थे।

होम स्टे में गैंगरेप की घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे 11 नवंबर की रात को दिवाली पूजा और मिठाई देने के बहाने बुलाया गया था. महिला ने कहा कि वहां मौजूद सभी आरोपियों ने उसे दो ग्राहकों से 5 हजार रुपये लाकर देने को कहा. इसके बाद जीतू , सोनू , मनीष , रिया समेत अन्य आरोपियों ने उसे घसीटकर ग्राहक के साथ कमरे में बंद कर दिया जिसने उसका रेप किया।

आरोपियों ने उस पर रात भर वहीं रुकने का दबाव बनाया और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. रिया नाम की महिला के कहने पर आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

इस मामले में ने पुलिस रवि राठौर , जितेंद्र राठौर , देव किशोर , मनीष कुमार , अशोक और एक को आरोपी बनाया है. वहीं महिला से गैंगरेप के मामले में आरोपी रवि , जितेंद्र , मनीष और एक महिला रिया को जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH