चलती ट्रेन के बाथरूम में विवाहिता के साथ रेप , पूर्व परिचित ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चलती ट्रेन के बाथरूम में विवाहिता के साथ रेप , पूर्व परिचित ने दिया वारदात को अंजाम
चूरू 12 नवंबर 2023 - चूरू शहर के कोतवाली इलाके में रेप की दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 28 वर्षीय महिला से एक व्यक्ति ने ट्रेन में रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में शनिवार को मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी साल 2014 में झुंझुनूं जिले के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद वह चूरू के कोतवाली इलाके में किराए के मकान में रहती है. उसके मकान के पास ही एक ज्वेलरी शो रूम में है. उसमें नरेंद्र नाम का शख्स काम करता है. नरेंद्र उस पर मोबाइल पर बात करने का दवाब बनाता था।

बीते 3 अगस्त को जब वह अपने पीहर गई हुई थी तो नरेंद्र ने कॉल कर कहा कि तेरा भाई उसके कब्जे में हैं. अगर वह गहने लेकर घर से बाहर नहीं आई तो वह उसके भाई को जान से मार देगा. जब वह गहने लेकर बाहर गई तो नरेंद्र ने चाकू की नोक पर उसे बाइक पर बिठाया और उसे चूरू ले आया. वह उसे चूरू रेलवे स्टेशन ले गया. वहां उसे दिल्ली की ट्रेन में बिठा लिया. ट्रेन जब चूरू से रवाना हुई तो वह शौचालय में गई. वहां नरेंद्र उसके पीछे पीछे आ गया और उसने चलती ट्रेन में उसके साथ रेप किया।

बाद में आरोपी उसे डरा धमकाकर अजमेर और जयपुर भी ले गया. वहां भी उसने होटल में उसके साथ रेप किया. आरोपी दिन में उसे होटल के कमरे में उसे बंद रखता और रात को रेप करता। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर IPC की धारा 366, 376 (2)(N), 382 और 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH