छत्तीसगढ़ के युवको को मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा , जल्द भरे जाएंगे इस विभाग के 14 हजार 580 रिक्त पद ,,

छत्तीसगढ़ , 08-09-2020 1:38:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के युवको को मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा , जल्द भरे जाएंगे इस विभाग के 14 हजार 580 रिक्त पद ,,
रायपुर 07 सितम्बर 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए उनके हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 14 हजार 580 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापित पदों की भर्ती में हो रहे विलंब को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर कड़ी अप्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है कि विज्ञापित पदों पर भर्ती के संबंध में पूरी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि भर्ती की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन पदों के लिए व्यापम द्वारा ली गई परीक्षा के रिजल्ट की वैधता में एक वर्ष की अतिरिक्त वृद्धि की गई है। इस सबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैद्य होगी। कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल की सूची की वैधता को एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH