जिसने भी खोला थाने का गेट उसकी हो गई मौत , पुलिस के अधिकारी भी इस गेट को खोलने की नही जुटा पाते है हिम्मत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिसने भी खोला थाने का गेट उसकी हो गई मौत , पुलिस के अधिकारी भी इस गेट को खोलने की नही जुटा पाते है हिम्मत
अम्बेडकर नगर 10 नवंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर आजमगढ़ मार्ग पर जैतपुर थाना है, जिसका मेन गेट सालों से बंद पड़ा है. फरियादियों के लिए थाने में अंदर आने के लिए साइड की दीवार तोड़कर अलग से प्रवेश द्वार बनाया गया है. मुख्य गेट को बंद करने के पीछे का कारण बहुत ही अजीब बताया गया है. बताया जाता है कि एक अदृश्य शक्ति के कारण मेन गेट को हमेशा बंद रखा जाता है. अगर कोई खोल दे तो उसकी मौत हो जाती है।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि जिसने भी इस मुख्य गेट को खोलने का प्रयास किया उसकी असामयिक मौत हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक थाने में डेढ़ दशक पहले कानून व्यवस्था के लिए पीएसी की एक टुकड़ी तैनात की गई थी. रात में जब जवान अपनी-अपनी चारपाई पर सो रहे थे तभी आधी रात में जवानों की चारपाई हवा में उड़ने लगी थी. जिसके बाद सभी सिपाही दहशत में आ गए थे।

इस मामले पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि जब वो यहां आए तो उन्होंने भी इस गेट के बंद होने की वजह जानने की कोशिश की. तो उन्हें पता लगा पूर्व में दो बार तीन बार इस गेट को खोलने का प्रयास किया गया था. जिसके बाद कुछ दुर्घटनाएं थाने के अंदर और थाने के बाहर हुई थीं।

इसके बाद से पुलिसवालों के अंदर यह भ्रांती आ गई कि इस गेट को खोलने से ही ये घटनाएं हो रही हैं. थाने के अंदर एक इंस्पेक्टर ने भी सुसाइड कर लिया था. जिन्होंने पहली बार गेट को खुलवाया था. उसके बाद यहां एक प्रथा शुरू हो गई है कि इस मेन गेट को बंद रखा जाता है और साइड गेट को खोला गया है।

इस घटना के बाद तत्कालीन एसओ ने सुबह वहां पर एक पीपल का पेड़ लगवाया. लेकिन रात के समय वह पेड़ भी उखड़ गया. इन सब घटनाओं से थाने और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. तभी लोग वहां एक अदृश्य शक्ति को मानने लगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH