जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत , पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में , पूछताछ जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत , पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में , पूछताछ जारी
यमुनानगर 09 नवंबर 2023 - हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से दो गांवों में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच लोगों का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। इनमें से थाना फर्कपुर क्षेत्र के मंडेबरी के चार और पंजेता का माजरा के दो लोग बताए जा रहे हैं।

जहरीली शराब के कारण मंडेबरी के 45 वर्षीय सुरेश, 27 वर्षीय विशाल, 27 वर्षीय सोनू और सुरेंद्र की मौत हुई। इनके अलावा पंजेता गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद की जिंदगी भी जहरीली शराब लील गयी। बताया जा रहा है कि इन सभी ने अलग-अलग इलाकों में बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद ही कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं।

थाना फर्कपुर प्रभारी का कहना है कि मंडेबरी गांव के प्रिंस की हालत गंभीर है। वह एक निजी अस्पताल में दाखिल है। प्रिंस ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने मिलकर शराब पी थी। प्रिंस को पांच अन्य लोगों की मौत की जानकारी नहीं।

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि मंडेबरी के एक युवक की मौत हुई, जिसका पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो लोग अभी गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मौत के प्राथमिक कारण जहरीली वस्तु का होना पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन लोगों ने शराब पी थी।

अधिकारियों का कहना है कि सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पास भी पांच और लोगों की मौत की बात सामने आ रही है और उनके नाम भी पता चले हैं। लेकिन उनकी मौत कैसे और किन कारणों से हुई, यह गांव में टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH