क्लास रूम में 9वी की छात्रा से रेप की कोशिश , कपड़े उतारकर खड़ा हो गया शिक्षक , CCTV में कैद हुई करतूत

उत्तर प्रदेश , 09-11-2023 4:35:34 AM
Anil Tamboli
क्लास रूम में 9वी की छात्रा से रेप की कोशिश , कपड़े उतारकर खड़ा हो गया शिक्षक , CCTV में कैद हुई करतूत
मथुरा 08 नवंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्कूल के अंदर शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा का रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. बिना कपड़ों के क्लास में मौजूद शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने की पूरी घटना क्लास में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई. रेप का प्रयास करने वाले आरोपी शिक्षक फरार हो गया है. पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है. मामले में कार्रवाई जारी है।

दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना कोसीकलां थाना इलाके में गांव के सरकारी स्कूल की है. 9वीं कक्षा की छात्रा दो दिन से स्कूल नहीं जा रही थी. परिवार वालों ने उससे स्कूल जाने का कहा तो वह सहम गई और जाने से इंकार कर दिया. परिजनों ने छात्रा से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तब छात्रा ने बताया कि स्कूल में गोविंद नाम के शिक्षक ने उसका रेप करने की कोशिश की. छात्रा ने बताया कि 6 नवंबर को जब वह स्कूल गई हुई थी तो शिक्षक गोविंद कपड़े उतार कर मेरे सामने आ गया. इसके बाद मुझे अपने पास खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।

छात्रा की बातें सुनकर पहले तो परिवार को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ फिर स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को बेटी से साथ हुई घटना बताई. प्रिंसिपल ने परिजनों की बात सुनकर क्लासरूम में लगे CCTV का फुटेज चेक किया. फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी शिक्षक गोविंद कपड़े उतारा हुआ क्लासरूम में मौजूद है. दो कदम की दूरी पर छात्रा खड़ी नजर आ रही है।

अश्लील हरकतें करता हुआ गोविंद छात्रा को पकड़ लेता और उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है. घबराई हुई छात्रा खुद को बचाने की बहुत कोशिश करती है. वह खुद को छोड़ देने के लिए गोविंद के सामने हाथ जोड़ती नजर आती है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोसीकलां थाने में रेप की धाराओं में केस दर्ज कराया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH